94 करोड़ नकद, 8 करोड़ के सोने और हीरे के आभूषण और 30 लक्जरी घड़ियां जब्त, इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

cash in crores found in bengaluru flat
The Hindi Post

आयकर विभाग ने 94 करोड़ रूपए की बेहिसाब नकदी जब्त की है. साथ ही 8 करोड़ रूपए की कीमत के सोने और हीरे के आभूषण भी जब्त किए हैं.

विभाग की ओर से ये छापे सरकारी ठेकेदारों, रियल एस्टेट डेवलपर्स और उनके सहयोगियों के खिलाफ मारे गए थे.

छापेमारी 12 अक्टूबर को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली में 55 परिसरों पर की गई थी.

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानि सीबीडीटी ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान 94 करोड़ रुपये नकद , 8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण और 30 लक्जरी घड़ियां जब्त की हैं. तलाशी 12 अक्टूबर को शुरू की गई थी और इस दौरान विभाग द्वारा बेंगलुरु और पड़ोसी राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों के साथ-साथ दिल्ली में 55 परिसरों में भी रेड की गई.

सबीडीटी ने कहा, “तलाशी के परिणामस्वरूप लगभग 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और 8 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के आभूषण, कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हुई है.”

हालांकि आरोपियों की पहचान खोली नहीं गई है. सीबीडीटी ने बताया, “इसके अलावा, एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से लगभग 30 लक्जरी विदेशी कलाई घड़ियों का कलेक्शन बरामद किया गया है.’

छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है. इससे साफ है कि आरोपियों ने ना केवल कर चोरी की बल्कि ठेकेदारों ने फर्जी खरीदारी के साथ खर्चों को बढ़ाकर अपनी आय को कम दिखाया. छापेमारी के दौरान माल रसीद नोट (जीआरएन) सत्यापन में विसंगतियों मिली हैं और कई दस्तावेजों में भारी विसंगतियां पाई गई हैं.

Hindi Post Web Desk

(Inputs: IANS)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!