इजराइल-हमास जंग: बच्चों के साथ हैवानियत, मासूमों को मारी गई गोलियां और जलाया गया, इजरायली PM ने शेयर कीं तस्वीरें
(Image: Twitter/ @IsraeliPM)
इजराइल ने गुरुवार को बच्चों की दर्दनाक तस्वीरें जारी की. इजराइल ने दावा किया कि बच्चों की हत्या हमास के आतंकियों ने की है.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ तस्वीरें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को दिखाई, जो अपनी इजराइल यात्रा पर हैं.
इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म – X पर Prime Minister Of Israel नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
इन तस्वीरों में शिशुओं के काले और जले हुए शरीर दिखाई दे रहे हैं. इजराइल ने कहा कि बच्चों की हत्या हमास के आतंकवादियों ने की है. स्थानीय मीडिया ने बताया था कि इजराइल रक्षा बलों ने लगभग 40 शिशुओं के शव मिले थे, जिनमें से कुछ का सिर काट दिया गया था. वही हमास ने दक्षिणी इजरायल में बच्चों की हत्या और सिर काटने में उसकी संलिप्तता से इनकार किया है और कहा है कि ये आरोप “अनैतिक और गैर-पेशेवर” हैं.

बता दें कि, अमेरिकी सचिव एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और उनसे कहा, ‘हम यहीं हैं, हम कहीं नहीं जा रहे हैं.’ इस भरोसे के लिए पीएम नेतन्याहू ने उन्हें धन्यवाद सौंपा.
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा, “मैं न केवल अमेरिका के प्रतिनिधि के रूप में, बल्कि एक यहूदी के रूप में भी आया हूं.”
ब्लिंकन ने कहा कि, जब तक अमेरिका रहेगा आपको कभी अकेला नहीं रहना पड़ेगा. हम हमेशा आपके साथ रहेंगे. यही संदेश मैं आज अपने साथ लेकर आया हूं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
