क्या भारत इजराइल को देगा हथियार? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Arindam Bagchi (1) (1)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (फाइल फोटो)

The Hindi Post

बीते 7 अक्टूबर से हमास और इजराइल के बीच जंग जारी है. हर बीतते दिन के साथ यह जंग आक्रामक होती जा रही है.

इधर नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि ऑपरेशन अजय के तहत आज रात भारतीय विमान इजरायल पहुंचेगा, जो कल सुबह वापस भारत लौटेगा.

इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत लाने के लिए बुधवार को ऑपरेशन अजय लॉन्च किया गया था.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल आया कि क्या भारत इजरायल को हथियार देगा? इसके जवाब में अरिंदम बागची ने कहा, “अभी तक हमें इस तरह की कोई रिक्वेस्ट नहीं मिली है और ना ही हम अभी इस तरह की कोई मदद कर रहे हैं. अभी हमारा फोकस यह है कि जो भारतीय इजरायल में फंसे हैं और भारत आना चाहते हैं उन्हें सुरक्षित भारत लाना.”

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल भारतीय नागरिक को वापस लाने के लिए चार्टेड प्लेन का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन जरूरत पड़ने पर सरकार वायु सेना का भी इस्तेमाल कर सकती है. उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट में लगभग 230 नागरिकों को इजरायल से भारत लाया जाएगा. यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह लैंड करेगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!