विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई

S Jaishankar (1)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है. विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ाकर Z कैटेगरी की कर दी गई है. पहले उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी.

गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट के बाद विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई है. अब सीआरपीएफ के कमांडो उनकी सुरक्षा में मुस्तैद होंगे.

केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए पांच कैटेगरी बना रखी है. इसमें X, Y, Y+, Z और Z+ शामिल है. खतरे के हिसाब से व्यक्ति को सुरक्षा दी जाती है. कैटेगरी बढ़ने के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ता जाता है. किस कैटेगरी की सुरक्षा पर कितना खर्चा होता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!