क्लास में पढ़ा रहा था शिक्षक, छात्र अचानक करने लगा मारपीट, चप्पल से बोला हमला, वीडियो हुआ वायरल
फिजिक्स वाला एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार वजह है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फिजिक्स वाला के एक टीचर की पिटाई का वीडियो. इस वीडियो में एक छात्र अपने ही क्लास के टीचर पर चप्पल से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है.
चूंकि ये वीडियो लाइव स्ट्रीम हो रहा था इसलिए कई छात्रों ने इसे रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक टीचर क्लास में पढ़ा रहा है. अचानक एक छात्र उस पर हमला कर देता है. देखते ही देखते वो बेरहमी से चप्पल और थप्पड़ से टीचर को पीटने लगता है.
इस छात्र ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में जानकारी नहीं है.
Slap-Kalesh b/w Physicswallah Student and Teacher during Live class (Sir ko Do Chappal maar ke chala gya) pic.twitter.com/cHUO3omhsy
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 5, 2023
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर घर के कलेश नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है. इसे अपलोड होने के बाद से 807K से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर कई लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आखिर क्या हुआ था. एक X यूजर ने लिखा कि गुरुजनों का हाल बेहाल है इस युग में. एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह क्या तरीका है, आखिर टीचर है वो.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
