नितीश कुमार ने पकड़ी अपने मंत्री की गर्दन, जाने क्या है यह मामला? वीडियो हुआ वायरल

Nitish Kumar And His Minister Ashok Chaudhary (1)
The Hindi Post

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. अचानक उन्होंने अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली. यह देख कर सब हैरान हो गए. दरअसल, यह नितीश कुमार की अप्रत्याशित प्रतिक्रिया थी जिसके बारे में किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी. अब आपको विस्तार से बताते है कि यह मामला है क्या.

पटना में सोमवार को जब सीएम नीतीश कुमार से पत्रकार सवाल कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर अपने साथ खड़े मंत्रियों में पहले अशोक चौधरी को ढूंढा और फिर उनकी गर्दन पकड़ कर उन्हें मीडिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया.

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे यहां भी एक पुजारी हैं जो टीका लगाते हैं. बताया जा रहा है कि ब्रीफिंग के लिए खड़े मीडियाकर्मियों में से एक के माथे पर टीका देखकर नीतीश कुमार ने ऐसा किया.

हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार बेहद अच्छे मूड में नजर आए और अशोक चौधरी और अन्य सभी मंत्री हंस रहे थे.

बता दे कि नीतीश कुमार मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए थे. इसी दौरान उन्होंने अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!