आजम खान के ठिकानों पर IT के छापे

Azam Khan IANS (1)

आजम खान (फाइल इमेज | आईएएनएस)

The Hindi Post

सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापे मारे हैं. विभाग की कई टीमें अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

ये छापेमारी रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ और MP में कुछ जगहों पर चल रही है. आजम खान का अल जौहर ट्रस्ट भी IT के रडार पर है. इसी यूनिवर्सिटी को मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट संचालित करता है. आरोप है कि आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए तमाम जमीन अधिग्रहण की थी.

आजम खान के ठिकानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. हालांकि, अभी तक आयकर विभाग की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

आजम खान पिछले कुछ समय से मुसीबतों में फंसे हुए है. इससे पहले उनको हेट स्पीच के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है. इसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!