इंडिगो फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Indigo (2)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली । मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना 10 सितंबर को फ्लाइट 6E 5319 में हुई. महिला ने कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया गया.

प्रवक्ता ने कहा, “शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस को शिकायत दी गई थी जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई. जहां भी आवश्यक होगा, हम जांच में सहयोग करेंगे.”

पिछले दो महीनों में फ्लाइट्स में यौन उत्पीड़न के कम से कम चार मामले सामने आ चुके है.

सबसे हालिया घटना में 16 अगस्त को दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना पर दिल्ली पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी किया था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!