बस पर हाथी ने किया हमला, सूंड से तोड़ डाला बस का विंडस्क्रीन, चिंघाड़ से थर्राया जंगल, लोग जान बचा के भागे

elephant attacks bus (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

विशाखापत्तनम | आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मान्यम जिले के अर्थम गांव में सोमवार को एक हाथी ने प्राइवेट बस पर हमला कर दिया. हाथी बेहद गुस्से में था. उसने अपनी सूंड से बस के विंडशील्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद उसने बस को जोर से पीछे की तरफ धकेल दिया. अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

हाथी के आक्रामक होने से लोगों में दहशत फैल गई. लोग जान बचा के इधर-उधर भागे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है.

थोड़ी देर तक उत्पात मचाने के बाद, हाथी वहां से दूर चला जाता है. इसके बाद लोग राहत की सांस लेते है.

क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी के बारे में वन अधिकारियों को जानकारी दी गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!