विक्रम लैंडर ने चांद पर दोबारा की सॉफ्ट लैंडिंग!, VIDEO

Chandrayaan 3 lands on Moon (1)
The Hindi Post

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO ने सोमवार को खुलासा किया कि चंद्रयान-3 के रोवर विक्रम ने चंद्रमा पर दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग की है.

ISRO ने बताया कि यह एक एक्सपेरिमेंट था जो सफल रहा है.

दरअसल, विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर छलांग लगाई. वह 40 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक कूदा. ISRO ने कहा कि इस दौरान लैंडर ने 30 से 40 सेंटीमीटर की दुरी भी तय की.

ISRO ने कहा कि विक्रम लैंडर ने अपने मिशन ऑब्जेक्टिव से ज्यादा काम किया है. स्पेस एजेंसी ने कहा कि कमांड देने पर विक्रम के इंजन चालू को गए. इसके बाद विक्रम 40 सेंटीमीटर ऊपर उठ गया. इसके बाद उसने अपनी पुरानी जगह से 30-40 मीटर दूर नई जगह पर सॉफ्ट लैंडिंग की.

ISRO ने कहा कि विक्रम लैंडर के सभी यंत्र सही से काम कर रहे है. यह छलांग लगाने से पहले विक्रम लैंडर के रैंप, चास्टे और इल्सा पेलोड्स को बंद कर दिया गया था. दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग के बाद फिर से खोल दिया गया है.

यहां देखे वीडियो –

ISRO ने यह भी बताया कि दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग करवाने की जरुरत क्यों पड़ी. स्पेस एजेंसी के मुताबिक,यह ‘किक-स्टार्ट’ (लैंडर के इंजन को चालू करना और इसको चांद की सतह से ऊपर उठा के नई जगह पर सॉफ्ट लैंड करवाना) भविष्य में किए जाने वाले सैंपल रिटर्न मिशन और मानव मिशनों को उत्साहित करेगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!