“स्माइल प्लीज”: रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की फोटो क्लिक की

Image of Vikram Lander (1)

Photo Credit: ISRO

The Hindi Post

चंद्रमा पर मौजूद प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर ली. ISRO ने ट्विटर पर लिखा, “स्माइल प्लीज.. प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की.”

‘मिशन की इमेज (फोटो)’ रोवर प्रज्ञान (नेवकैम) पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई है.

ISRO ने विक्रम लैंडर की रोवर प्रज्ञान द्वारा क्लिक की गई फोटो भी X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की है.

ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं.

बता दे कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश है. यह लैंडिंग 23 अगस्त को हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!