चंद्रयान के रोवर प्रज्ञान को चंद्रमा के साउथ पोल पर मिला ऑक्सीजन का प्रमाण, दुनिया को ISRO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Crater on Moon 2 (1)

चांद की सतह की तस्वीर - Photo Credit: ISRO/X (Twitter)

The Hindi Post

ISRO ने मंगलवार शाम को बताया कि प्रज्ञान रोवर के लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर और ऑक्सीजन होने की पुष्टि की है.

चंद्रमा की सतह पर एल्यूमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज और सिलिकॉन ऑक्सीजन की भी मौजूदगी है.

ISRO के अनुसार, हाइड्रोजन की मौजूदगी के संबंध में गहन जांच चल रही है.

ISRO ने बताया कि एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है.

बता दे कि एलआईबीएस उपकरण प्रज्ञान रोवर में लगा है. इसी उपकरण के माध्यम से यह अति महत्वपूर्ण जानकारी दुनिया के सामने पहली बार आई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!