जेल की 40 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुआ रेप का आरोपी, घटना CCTV में हुई कैद

Karnataka Rape Accused (1)

Image: IANS

The Hindi Post

कर्नाटक से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां की जेल में बंद दुष्कर्म आरोपी भाग निकला. वह जेल की 40 फीट ऊंची दीवार फांद गया. हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ कर वापस जेल में बंद कर दिया है. यह घटना जेल परिसर में लगे CCTV में कैद हो गई और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.

23 वर्षीय ऑटो चालक वसंत, दावणगेरे उप-जेल में दुष्‍कर्म के एक मामले में बंद था. दावणगेरे शहर के बाहरी इलाके करुरु के रहने वाले वसंत को शनिवार को दावणगेरे महिला पुलिस स्टेशन के पुलिस अफसरों ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

जेल में बंद वसंत 40 फीट ऊंची दीवार से कूदकर भाग निकला था. CCTV फुटेज में देखा गया है कि छलांग लगाने के बाद वसंत जमीन पर गिर गया था. उसके पैर में चोट आई थी. वह जैसे-तैसे खड़ा हुआ था और फिर लंगड़ाते हुए भाग निकला था. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी.

बसवनगर पुलिस ने इस संबंध में एक नया मामला दर्ज कर वसंत की तलाश शुरू की थी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी हरिहर तालुक के दुग्गावथी गांव में छुपा हुआ था. उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना के बाद उप जेल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अब जेल प्रशासन यह सुनिश्चित करने में लगा है कि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो.

फिलहाल जेल अधिकारी मामले की जांच कर रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!