ब्लैक बोर्ड पर ‘जय श्री राम’ लिखने पर छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित, गिरफ्तार

Arrest IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि ब्लैकबोर्ड पर धार्मिक नारा लिख देने की वजह से टीचर ने छात्र को पीट दिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्र ने बोर्ड पर “जय श्री राम” लिख दिया था. इसके बाद कथित तौर पर छात्र की पिटाई की गई थी. पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को बानी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र की पिटाई करने वाले टीचर फारूक अहमद और स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद हाफिज को प्रशासन ने ससपेंड कर दिया है. इसके साथ ही फारूक अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही मोहम्मद हाफिज भागे हुए है और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

शिक्षक और प्रिंसिपल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (बच्चे के प्रति क्रूरता) के तहत आरोप लगाए गए है. छात्र के पिता की शिकायत पर यह FIR दर्ज हुई है.

कठुआ में हुई घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में बानी के उप मंडल मजिस्ट्रेट, कठुआ के उप मुख्य शिक्षा अधिकारी और खरोटे में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को शामिल किया गया हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!