मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर लिखा “दिल्ली बनेगा खालिस्तान”, तस्वीर आई सामने

Delhi Metro Stations Anti Country Slogans Written (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर रविवार को खालिस्तान समर्थक नारे लिखे दिखाई दिए. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

नारे सात से अधिक मेट्रो स्टेशनों और एक सरकारी स्कूल के पास भी दिखाई दिए.

पुलिस ने दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दीवारों पर लिखे गए इन नारों को हटा दिया हैं.

देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाले अपमानजनक नारे शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, पंजाबी बाग, महाराजा सूरजमल स्टेडियम और नांगलोई मेट्रो स्टेशनों पर लिखे थे. सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय, नांगलोई के मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर भी नारे लिखे दिखाई दिए.

एक पुलिस सूत्र ने कहा कि इसके पीछे खालिस्तानी समर्थक हो सकते हैं. नारों में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नाम का भी उल्लेख किया गया है.

पुलिस ने बताया कि “मोदी इंडिया ने सिखों का नरसंहार किया”, “खालिस्तान रेफरेंडम जिंदाबाद”, “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” आदि लिखे गए थे.

पुलिस ने कहा कि वह अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों और मेट्रो स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

पुलिस ने कहा कि उसने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!