क्लास में मैडम ने छात्र को दूसरे बच्चों से लगवाए चांटे: पीड़ित छात्र बोला, “मुझे एक घंटे तक मारा गया”

Muzaffarnagar (1) (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक निजी स्कूल के छात्र को उसके सहपाठियों ने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. ऐसा बच्चों ने अपनी टीचर के कहने पर किया.

जिस छात्र को थप्पड़ पड़े उसका कहना है कि उसकी टीचर ने उसे इसलिए दंडित किया क्योंकि उसने मैथ का टेबल (पहाड़ा) याद नहीं किया था.

बच्चे ने कहा, “मुझे इसलिए मार पड़ी क्योंकि मैंने गलती की थी. मैंने पहाड़ा याद नहीं किया था. इसलिए मुझे मेरे सहपाठियों ने थप्पड़ मारे. मैडम ने बच्चों से कहा था कि मुझे जोर से मारो. वे मुझे एक घंटे तक मारते रहे.”

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, बच्चे के चचेरे भाई ने वीडियो रिकॉर्ड किया था. जब वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, यह वायरल हो गया. इस वीडियो के आधार पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. वह शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!