मदुरई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कोच में लगी आग, 9 की मौत, 20 घायल
चेन्नई | तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक यात्री ट्रेन के कोच के अंदर आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.
रेलवे सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना शनिवार तड़के लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में हुई.
सूत्रों ने बताया कि सभी मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे.
जिस कोच में आगे लगी उसमें 55 यात्री थे.
Horrific accident near #Maduraistation in #TamilNadu.
10 death, more than 20 injured. #TrainAccident #TamilNadu #Madurai #maduraitrainfire #maduraitrainaccident #MaduraiTrain #LucknowRameswaram #Rameshwar #viralvideo #TamilnaduGovernment pic.twitter.com/1hq2QmLoA0— Ekta Chaubey (@EktaChaubey10) August 26, 2023
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि खाना पकाने के लिए अवैध रूप से कोच के अंदर लाए गए गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी.
इस बीच, घायल हुए 20 लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन मदुरै रेलवे स्टेशन से 1 किमी दूर एक यार्ड में खड़ी थी और यात्री दर्शन के लिए मीनाक्षी मंदिर के लिए निकलने वाले थे.
अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया.
#WATCH | Tamil Nadu: Fire reported in private/individual coach at Madurai yard at 5:15 am today in Punalur-Madurai Express. Fire services have arrived and put off the fire and no damage has caused to another coaches. The passengers have allegedly smuggled gas cylinder that caused… pic.twitter.com/5H7wQeGu93
— ANI (@ANI) August 26, 2023
ट्रेन जब मदुरै रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो कई यात्री उतर चुके थे.
मदुरै जिला कलेक्टर संगीता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि घायलों को अस्पतालों में भेज दिया गया है और इलाज चल रहा है.
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की आगे जांच की जाएगी.
आईएएनएस
