‘चंद्रयान-3’ की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की किस तरह हुई पाकिस्तानी मीडिया में कवरेज?
भारत का ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्व सॉफ्ट लैंड होकर कीर्तिमान रच चुका है. इसके साथ ही लैंडर से रोवर भी सफलतापूर्वक निकल कर बाहर आया और उसने चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी भी दी.
भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर पाकिस्तान की मीडिया ने कैसी कवरेज की आइए आपको बताते है.
पाकिस्तान में प्रिंट मीडिया यानि अखबारों ने ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन को पहले पन्ने पर कवरेज दी.
पाकिस्तान के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार “डॉन” ने फ्रंट पेज पर हैडलाइन लगाई “चांद पर भारत की ऐतिहासिक लैंडिंग.”

अपने वेवसाइट पर कवरेज करते हुए “डॉन” ने लिखा कि भारत पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारा.
वहीं पाकिस्तान के जियो न्यूज ने अपने वेब डेस्क पर लैंडिंग के बारे में एक स्टोरी प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि भारत का चंद्रयान -3 श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होने वाली 40 दिनों की यात्रा बाद आखिरकार चंद्रमा पर उतर गया.
दूसरी तरफ इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार में संघीय सूचना और प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने चंद्रयान -3 की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए एक महान क्षण बताया. उन्होंने ट्वीट करके कहा, “चंद्रमा पर #Chandrayaan3 के उतरने से #ISRO के लिए कितना बड़ा क्षण है, मैं इसरो के अध्यक्ष श्री सोमनाथ के साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं, केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है… शुभकामनाएं.”
What a great moment for #ISRO as #Chandrayaan3 lands on the Moon, I can see lots of young scientists celebrating this moment with Mr Somnat Chairman ISRO, only Younger generation with dreams can change the world … good luck
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) August 23, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
