चंद्रमा पर उतरने के बाद चंद्रयान-3 द्वारा ली गई पहली तस्वीर आई सामने

Image of moon after Chandrayaan 3 landed on the moon

Image Credit; ISRO

The Hindi Post

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद चंद्रयान-3 लैंडिंग इमेजर कैमरे द्वारा ली गई पहली तस्वीर साझा की है.

चांद की सतह पर उतरने के बाद की यह तस्वीर है. तस्वीर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट दिख रही है. इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना.

इससे पहले इसरो ने चांद पर लैंड होते समय की तस्वीरें शेयर की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!