चांद पर लैंड होते समय की तस्वीरें ली लैंडर ‘विक्रम’ ने, ऐसा दिखता है चांद का दक्षिणी ध्रुव
चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पहले ही हो चुकी है. भारत ने इतिहास रच दिया है.
अब लैंडर ‘विक्रम’ ने चांद पर लैंड होते वक्त की तस्वीरें भेजी हैं. बता दें कि लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित कर लिया गया है. यह तस्वीरें लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से ली गई हैं.

चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश अब भारत बन चुका है. वही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है भारत.
Chandrayaan-3 Mission:
Updates:The communication link is established between the Ch-3 Lander and MOX-ISTRAC, Bengaluru.
Here are the images from the Lander Horizontal Velocity Camera taken during the descent. #Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/ctjpxZmbom
— ISRO (@isro) August 23, 2023
ISRO की ओर से ट्वीट किया गया है. इसके लिखा है, “भारत, मैं अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच गया हूं और आप भी. चंद्रयान-3 मून पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंड हो गया है. बधाई इंडिया.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
