सीमा हैदर ने PM नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े नेताओं को भेजी राखी, VIDEO
ग्रेटर नोएडा | पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियों को राखी भेजी है. इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और राजनाथ सिंह भी शामिल हैं.
सीमा ने वीडियो जारी कर खुद इस बात की जानकारी दी है. सीमा ने अपने वीडियो में कहा है कि “भाई नरेंद्र मोदी जी, योगी आदित्याथ जी, डॉ. मोहन भागवत जी, अमित शाह जी राजनाथ सिंह जी, मेरे प्यारे भाई वकील एपी सिंह के लिए हमने राखी पोस्ट की है. पहले इसलिए भेजा है, ताकि रक्षा बंधन के दिन हमारे भाइयों को राखी मिल जाए, जिनके कंधों पर ये देश है. मैं बहुत खुश हूं, जय श्री राम, जय हिंदुस्तान, जय हिंद.”
Seema Haider, who came to India from Pakistan sent Rakhi to PM Modi, Amit Shah, CM Yogi 🤣 #SeemaHaider #SeemaSachin pic.twitter.com/7Qg7Dl2tyG
— Mohammed Shahbaz (@imxshahbaz) August 22, 2023
सीमा का कहना है कि भारत ही अब मेरा देश है. जिन्होंने देश की जिम्मेदारी उठाई, उन्हें राखी भेज रही हूं.
सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख, योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी है। #SeemaHaider
(सॉरी, इस वीडियो को पोस्ट करने से मैं खुद को रोक नहीं पाया ! 😊) pic.twitter.com/mShUhwMFrZ
— Prabhakar Kr Mishra (@PMishra_Journo) August 22, 2023
इससे पहले सीमा हैदर ने शनिवार को हरियाली तीज की पूजा की थी. उसने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी थी.
