नीतीश कुमार का काफिला गुजरता रहा, एंबुलेंस में मरीज तड़पता रहा, वीडियो वायरल

Nitish Kumar Convoy (1)
The Hindi Post

पटना | बिहार की राजधानी पटना में वीवीआईपी कल्चर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने कथित तौर पर एक एंबुलेंस को रास्ते में रोक दिया. इस एम्बुलेंस में मरीज था. एंबुलेंस को तब तक रोके रखा गया जब तक नीतीश कुमार का काफिला गुजर नहीं गया.

अब, इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की सत्यता की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है.

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एंबुलेंस में एक महिला मरीज सवार है, जिनके परिजन रो रहे हैं और सड़क से गाड़ियां गुजर रही हैं.

पुल क्या बड़े और क्या छोटे सभी वाहनों को सड़क किनारे रोक दिया गया है. एंबुलेंस पर सवार मरीज के परिजन पुलिसकर्मियों से दुहाई भी लगाते लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया.

भाजपा के अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व में इसका नाम ट्विटर था) पर लिखा, “प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे नीतीश कुमार की संवेदनहीनता देखिए. उनके क़ाफ़िले की रफ़्तार कम ना पड़े, इसके लिए वो किसी की जान दांव पर लगा सकते हैं. एक तरफ़ जहां मोदी जी ने कई दफ़ा ना सिर्फ़ अपने क़ाफ़िले बल्कि रोड शोज़ तक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दिये, नीतीश बाबू ने एंबुलेंस में बिलख रहे परिवार के बारे में तनिक नहीं सोचा. यही भ्रष्ट और संवेदनहीन लोगों के घमंडिया गठबंधन का सच है. शर्मनाक!”


By IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!