फिल्मी स्टाइल में हुई नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी; लुंगी में बिट्टू ने लगाई दौड़, पीछे भागे पुलिस वाले

Bittu Bajrangi (1) (1)
The Hindi Post

नूंह (हरियाणा) में हुई हिंसा का आरोपी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी अब पुलिस की गिरफ्त में है. उसको नूंह पुलिस ने मंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था.

बुधवार को बिट्टू बजरंगी को नूंह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अंजलि जैन की अदालत में पेश किया गया. एसीजेएम ने कहा कि हिंसा के दौरान उनकी बेटी को भी निशाना बनाया गया था और 31 जुलाई को भीड़ ने उनकी कार में आग लगा दी थी.

इसके बाद बिट्टू को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. अब पुलिस बिट्टू बजरंगी से पूछताछ करेगी. बिट्टू पर सरकारी काम में बाधा डालने, हथियार छीनने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है.

बता दे कि बिट्टू की गिरफ्तारी बिल्कुल भी सामान्य नहीं हुई थी. पुलिस को उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ी.

बिट्टू की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया.

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस टीम को देख कर बिट्टू बजरंगी भागने लगता है. पुलिस टीम सादे कपड़ों में थी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक पुलिसकर्मी बिट्टू के पीछे भाग रहे हैं और भारी भरकम शरीर वाला बिट्टू पुलिस के चंगुल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है. पर अंत में उसे पकड़ लिया जाता है.

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा हुआ है और लेकर जा रही है. इस दौरान, बिट्टू लुंगी पहने होता है. पुलिस उसको इसी हालात में अपने साथ ले जाती है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!