“लप्पू सा सचिन है….”: अब सीमा हैदर सचिन की पड़ोसन के खिलाफ करेंगी कानूनी कार्रवाई

Seema Haider and Mithilesh Bhati (1) (1)
The Hindi Post

बीते दिनों मिथिलेश भाटी (सचिन मीणा की पड़ोसी) का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सचिन मीणा के लिए ‘लप्पू’ और ‘झींगुर’ जैसे शब्दों का प्रयोग करती हुई देखी और सुनी जा सकती है. मिथिलेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुआ. अभी भी ये वीडियो खूब शेयर हो रहा है.

अब सीमा हैदर के वकील ने मिथिलेश भाटी को मानहानि की चेतावनी दी है.

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा है कि मिथिलेश भाटी को सचिन के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के लिए देश के हर पति से जवाब मिलेगा.

इंडिया टुडे में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एपी सिंह मिथिलेश भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं.

एपी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि यह टिप्पणी (मिथिलेश भाटी द्वारा) हर पति का अपमान है.

वही मिथिलेश भाटी ने कहा कि उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया है.

सिंह ने कहा, “हमारे देश में विविधता है. ऐसे में त्वचा के रंग और शारीरिक बनावट के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं.”

मिथिलेश ने कहा, “मुझे गुस्सा आ गया और मेरे मुंह से शब्द निकल गए. हमारे यहां बोलचाल में ऐसी भाषा का आमतौर पर इस्तेमाल होता है. मैंने किसी का अपमान नहीं किया है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!