प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ के खिलाफ FIR दर्ज

Priyanka Gandhi
The Hindi Post

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर 50 परसेंट कमीशन लेने का आरोप लगाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कमल नाथ और दो अन्य नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

भाजपा नेता निमेष पाठक द्वारा शनिवार रात इंदौर में FIR दर्ज कराई गई. यह FIR IPC की धारा 420, 469 के तहत दर्ज हुई है.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश सरकार पर “50 प्रतिशत कमीशन” घोटाले में शामिल होने का झूठा आरोप लगा रही है.

प्रियंका गांधी वाद्रा और कमल नाथ सहित कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है. उनकी (ठेकेदारों) शिकायत है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही पेमेंट मिलती है.

क्या लिखा था प्रियंका गांधी ने?

“मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है. कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी. मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है. कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी.”


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!