भारत ने तोड़ा सर्वाधिक बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने का रिकॉर्ड, मलेशिया को फाइनल में हराया

India Vs Malaysia Finals We Won Hockey India

Photo Credit: Hockey India

The Hindi Post

भारतीय हॉकी टीम चौथी बार एशियन चैंपियन बन गई है. टीम इंडिया ने शनिवार (12 अगस्त) को चेन्नई में हुए रोमांचक फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हरा दिया. टीम इंडिया ने पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे चौथी बार ये खिताब अपने नाम किया है.

इससे पहले 2018 में टीम इंडिया ने ये खिताब अपने नाम किया था.

आज के फाइनल में भारत के स्टार आकाशदीप सिंह रहे, जिन्होंने टीम के लिए आखिरी गोल दागा.

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 7 मैच खेले और 6 मैच जीते. सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!