ED ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, 14 अगस्त को होना है पेश

Enforcement Directory

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चली रही जांच में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब किया है.

एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि हेमंत सोरेन को अगले सप्ताह जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है.

हालांकि ED ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि समन कथित जमीन कब्जाने के मामले से संबंधित हो सकता है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो | आईएएनएस)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो | आईएएनएस)

झारखंड के मुख्यमंत्री को 14 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

पिछली बार सोरेन से अवैध खनन मामले में पूछताछ की गई थी. ED के रांची कार्यालय में उनकी और उनकी पत्नी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!