दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा के दौरान मौजूद रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, व्हीलचेयर पर पहुंचे थे राज्य सभा
फाइल फोटो | आईएएनएस
दिल्ली सर्विस बिल पर सोमवार को राज्य सभा में चर्चा हुई. इस बिल पर चर्चा में हिस्सा लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह भी पहुंचे. अस्वस्थ होने के बावजूद वोटिंग के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राज्यसभा में मौजूद रहे.
पूर्व PM मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे. 90 वर्षीय सिंह अपने सहयोगी की मदद से सदन में व्हीलचेयर पर बैठे.

दरअसल, कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था. कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके बिल के खिलाफ वोट करने को कहा था. इसके साथ ही पार्टी ने अस्वस्थ नेताओं के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की थी ताकि विधेयक (दिल्ली सर्विस बिल) के खिलाफ अपना वोट डाल सकें.
मनमोहन सिंह की मौजूदगी ने हर किसी का ध्यान खींचा. खराब स्वास्थ्य के बावजूद वह राज्य सभा में आए थे. हालांकि लोग उनके जज्बे की तारीफ कर रहे है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
