उपद्रवियों ने मजार में लगाई आग, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Fire Depositphotos_23864057_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

गुरुग्राम के खांडसा गांव में सोमवार तड़के अज्ञात लोगों ने एक मजार में आग लगा दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

मजार के केयरटेकर घसीटे राम ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है.

यह घटना तब हुई है जब गुरुग्राम में धारा 144 लागू है. पिछले सप्ताह नूंह से शुरू हुई हिंसा गुरुग्राम शहर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने के बाद धारा 144 लगा दी गई थी.

सोमवार को जिला प्रशासन ने धारा 144 प्रतिबंध हटाने का फैसला किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मजार आगजनी मामले के संबंध में आईपीसी की धारा 34, 153ए, 188 और 436 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है ताकि इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किया जा सके.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!