मुंह में मोबाइल चार्जर का पिन डालने से 8 महीने की बच्ची की मौत

Mobile Charger Depositphotos_245997126_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

बेंगलुरु में आठ महीने की एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई है. दरअसल, इस बच्ची ने मोबाइल चार्जर का पिन मुंह में डाल लिया था. चार्जर स्विच बोर्ड से कनेक्टेड था और उसमें करंट था.

यह घटना बुधवार को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार तालुक के सिद्दराडा गांव में हुई.

मृतका सान्निध्या कलगुटकर, संतोष कलगुटकर और संजना कलगुटकर की बेटी थी.

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल चार्जर सॉकेट से कनेक्टेड था और स्विच बंद नहीं किया गया था (उसमें करंट था). बच्ची ने मोबाइल चार्जर का तार पकड़ लिया और फिर पिन को चबाने लगी. इससे वह करंट की चपेट में आ गई.

परिवार के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

बच्ची के पिता संतोष कलगुटक हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (हेस्कॉम) में एक अनुबंध कर्मचारी के रूप में काम करते हैं और घटना के बारे में पता चलने पर वह कार्यस्थल पर बेहोश हो गए. उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सान्निध्या अपने माता-पिता की तीसरी संतान थी.

बुधवार को परिवार के सदस्य दूसरी बच्ची के जन्मदिन की पार्टी की तैयारी में व्यस्त थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!