नेशनल हाईवे पर खड़े डंपर में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पीछे से आ रहा ट्रक भी टकराया, एक की मौत

Accident Greater Noida Accident IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | उतर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर खराब खड़े एक डंपर में ईटों से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी. उसके बाद एक ट्रक भी पीछा से उसमें टकरा गया. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. दूसरे का इलाज चल रहा है.

दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-91 पर कोट गांव के पास सुबह करीब 4.20 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली, खराब खड़े हुए डंपर में पीछे से टकरा गई. इसके बाद एक ट्रक ने भी पीछे से उस डंपर में टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 2 लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया. इसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है.

बताया गया है कि दरोग सिंह (35) अहमदगढ़, बुलंदशहर व ओम प्रकाश (60) अहमदगढ़़, बुलंदशहर इस हादसे में घायल हो गए थे. अस्पताल में ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया. घायल दरोग को परिजन हायर सेंटर ले गए है. दरोग की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसा होने के बाद हाईवे पर जाम लग गया. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात सुचारू कर दिया गया.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!