विपक्ष के ‘इंडिया’ नाम पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा आतंकी संगठनों के नाम में भी इंडिया है

PM Narendra Modi and Rajnath Singh (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया’ नाम को लेकर विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि आतंकी संगठनों में भी इंडिया नाम रखा है.

भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया नाम का भी अजीब संयोग है.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस तो अंग्रेजो ने बनाया था. इंडियन मुजाहिदीन की स्थापना आतंकवादियों ने की थी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों में भी इंडिया (नाम) लगा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में विपक्ष को दिशाहीन बताते हुए कहा कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष तो उन्होंने आज तक नहीं देखा.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!