जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते समय युवक की करंट लगने से मौत

Gym Depositphotos_213679216_S (1)

सांकेतिक फोटो (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के रोहिणी में एक जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

मृतक की पहचान रोहिणी सेक्टर-19 निवासी सक्षम के रूप में हुई है.

बुधवार को पुलिस को अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “अस्पताल पहुंचने पर पुलिस टीम को सूचित किया गया कि युवक को सेक्टर-15, रोहिणी स्थित जिम से बेहोशी की हालत में यहां लाया गया था.”

शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते समय करंट लगने से उनकी मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पोस्टमॉर्टम कराया गया है. एमएलसी और ऑटोप्सी रिपोर्ट के आधार पर केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 287/304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!