राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है.
उन्होंने सजा पर रोक से इनकार के गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की है. अपनी याचिका में कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है.
गुजरात हाईकोर्ट ने जुलाई महीने के पहले हफ्ते में राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था.
हाईकोर्ट ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट का आदेश सही है. इस आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है.
राहुल गांधी ने 2019 को मोदी सरनेम पर विवादित बयान दिया था. इस मामले में भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने गुजरात में उनके खिलाफ मानहानि का केस किया गया था. इस साल निचली कोर्ट ने उन्हें (राहुल) दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुना सुनाई थी.
राहुल गांधी ने इस फैसले को गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती दी थी पर फैसला उनके पक्ष में नहीं आया था. अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
