बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान ने दिया विधानसभा से इस्तीफा, क्या अब भाजपा में होंगे शामिल?

Dara Singh Chauhan joins SP (1)
The Hindi Post

मऊ की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उनके इस्तीफे का लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दारा सिंह चौहान बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं.

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले दारा सिंह चौहान ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे.

समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही दारा सिंह चौहान ने घोसी सीट पर जीत दर्ज की थी. दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से यूपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

अब आने वाले दिनों में उनके अगले कदम के बारे में पता चलेगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!