नसबंदी के बाद भी महिला हुई गर्भवती, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

Doctor Freepik (1) (1)

सांकेतिक फोटो (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

जमुई | बिहार के जमुई जिले के झाझा प्रखंड में नसबंदी के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है. अब स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर उचित कारवाई करने की बात कर रहा है. विभाग का कहना है कि इसकी जांच एक कमेटी करेगी.

यह मामला छापा पंचायत के कोडवाडीह के रहने वाली रेखा देवी का है. रेखा देवी पहले से ही दो पुत्र और दो पुत्री की मां है. बीते वर्ष 17 नवम्बर को रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को लेकर शिविर लगाया था. इसमें रेखा देवी ने बंध्याकरण ऑपरेशन करवाया और अपने घर लौट गई.

महिला को बीते दो माह के बाद पता चला कि वह फिर से गर्भवती हो गई. महिला ने अल्ट्रासाउंड भी करवाया. इसमें दो माह का गर्भ होने की बात सामने आई. महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेकर अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रही है.

उधर, जमुई के सिविल सर्जन कुमार महेंद्र प्रताप ने आईएएनएस को बताया कि यह एक ऑपरेशन है और इसमें एक प्रतिशत असफल होने की गुंजाइश रहती है. जमुई में भी ऐसा मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिला में इसके लिए एक समिति है जो मामले की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मुआवजे का भी प्रावधान है. दंपति की इच्छा अनुसार आगे की कारवाई की जाएगी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!