जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Lawrence Bishnoi (1)

लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लॉरेंस की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सोमवार रात को बठिंडा सेंट्रल जेल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. बाद में बिश्नोई को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का पिछले कुछ दिनों से बुखार नहीं उतर रहा था इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

बता दे कि लॉरेंस पर दर्जनों मामले दर्ज हैं. लॉरेंस ने कथित तौर पर जेल से ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी.

पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली थी. मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!