आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर
आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के आरोपी व्यक्ति की संपत्ति के कुछ हिस्सों को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश प्रशासन ने अंजाम दिया.
पेशाब करने वाले शख्स का नाम प्रवेश शुक्ला है. प्रवेश का आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद आक्रोश फैल गया था. लोग उसपे कार्रवाई की मांग कर रहे थे. प्रवेश को मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया था.
पेशाब करने की यह घटना मध्य प्रदेश के सीधी में हुई थी.
ADVT.
बुधवार को एक बड़ा पुलिस अमला प्रवेश शुक्ला के घर पहुंचा और घर के कुछ हिस्सों को गिरा दिया गया.
बता दे कि इस घटना का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीधी जिला पुलिस प्रवेश शुक्ला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. प्रवेश पर धारा 329/23, 294,504 आईपीसी और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Bulldozers demolishing the house of Pravesh Shukla who had urinated on a mentally challenged person. Shukla has been arrested and NSA slapped against him. #Sidhi #MadhyaPradesh pic.twitter.com/3AAYwERpFJ
— Pramod Kumar Singh (@SinghPramod2784) July 5, 2023
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि हैं, जो बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सीधी से दो बार विधायक हैं. वही, केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि प्रवेश शुक्ला उनका प्रतिनिधि नहीं है.
हालांकि, सीधी जिले में लगे पोस्टर और होर्डिंग्स से पता चला कि प्रवेश शुक्ला को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
