विदेशी महिला के साथ ऑटो ड्राइवर ने की छेड़छाड़, गले में हाथ डाल कर गलत तरह से छुआ

jaipur (1)
The Hindi Post

जयपुर में एक ऑटो चालक द्वारा विदेशी महिला पर्यटक को छेड़ने और गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शेयर किया है.

जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने वीडियो की जांच के लिए उसे सिंधी कैंप पुलिस स्टेशन भेजा है. जिस जगह यह घटना हुई है उस स्थान की पहचान विधायकपुरी स्टेशन एरिया के रूप में हुई है.

ADVT.

 

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश कर रही है. वीडियो में देखा जा सकता है की आरोपी ऑटो ड्राइवर विदेशी महिला को गलत तरह से छू रहा है.

पुलिस ने बताया कि विदेशी महिला पर्यटक से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

यह वीडियो इस महिला के एक परिचित व्यक्ति ने शेयर किया है.

पुलिस अधिकारियो ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!