आम आदमी पार्टी में शामिल हुई मशहूर अभिनेत्री

Chahat Mani Pandey (1)
The Hindi Post

मशहूर टीवी एक्ट्रेस चाहत मणि पांडेय गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं. चाहत मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली है.

AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्‍वागत किया.

चाहत साल 2020-21 में नेशनल अकेडमी ऑफ टेलीविजन द्वारा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं.

Advt
Advt

राजनीति में आने से पहले उन्होंने टीवी सीरियल की दुनिया में काफी नाम कमाया है. वह ‘हमारी बहू सिल्क’, ‘पाखी पारेख’, ‘दुर्गा माता की छाया’, ‘नथ जेवर या जंजीर’ आदि सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं.

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद चाहत पांडेय ने कहा कि अपनी जिंदगी के लिए सब जी लेते हैं लेकिन अपने जन्मस्थान के लिए भी हमारा कुछ कर्तव्य है. उन्हीं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए राजनीति में आई हूं.

बता दे कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में चुनाव होने है. इसकी तैयारी में सभी पार्टियां लग गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!