मेट्रो में दो लोगों के बीच जमकर हाथापाई, धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Delhi Metro Collage June 28 (1) (1)
The Hindi Post

दिल्ली मेट्रो के एक कोच के अंदर दो लोगों का एक दूसरे से झगड़ा करने का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में दो लोगों को मारपीट करते और एक-दूसरे को धक्का देते हुए देखा जा सकता है.

अन्य यात्रियों को हस्तक्षेप करते और लड़ाई को खत्म करने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है.

Advt
Advt

हाल फिलहाल के समय में दिल्ली मेट्रो खूब चर्चा में है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से तरह-तरह के वीडियो सामने आते है और वायरल हो जाते है.

कपल्स का एक दूसरे को गले लगना, किस करना, रील बनाना और तरह तरह के वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आते रहते है. अब उस क्रम में यह नया वीडियो है.

हालांकि इस वीडियो के बारे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन दोनों युवकों के बीच किस बात को लेकर संग्राम छिड़ गया था. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!