“आर्मी के जवानों ने मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने के लिए मजबूर किया”

Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि सेना के जवान एक मस्जिद में घुस गए और मुसलमानों को “जय श्री राम” बोलने के लिए मजबूर किया.

मुफ्ती ने इस कदम को उकसावे की कार्रवाई बताया और लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध किया.

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा, “यह सुनकर स्तब्ध हूं कि 50 आरआर के जवानों ने पुलवामा की एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को जय श्री राम का नारा लगाने के लिए मजबूर किया. यह तब हुआ है जब अमित शाह यहां हैं. यह उकसावे की कार्रवाई है. राजीव घई से अनुरोध है कि तुरंत जांच बिठाए.”

महबूबा मुफ्ती के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनको आड़े हाथों ले लिया. लोगों ने महबूबा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और उनसे प्रमाण देने को कहा.

बता दे कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने 14 जून को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर की कमान संभाली है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!