पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने खोया आपा, रिपोर्टर को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार हाल ही में अपना आपा खो बैठे और उन्होंने एक रिपोर्टर को थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

गुरुवार को पाकिस्तानी संसद भवन में वित्त मंत्री से एक रिपोर्टर ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रोग्राम के बारे में सवाल पूछा. इससे बाद इशाक डार भड़क गए.

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार, नेशनल असेंबली सेशन को संबोधित करने के बाद, पाकिस्तानी वित्त मंत्री संसद भवन से बाहर आ रहे थे. तभी एक रिपोर्टर ने उनसे IMF से जुड़े कुछ सवाल पूछ लिया. बस फिर क्या था डार को गुस्सा आ गया.

इस रिपोर्टर की पहचान शाहिद कुरैशी के रूप में हुई है. रिपोर्टर ने इस घटना का वीडियो साझा किया है.

पाकिस्तान के ARY न्यूज के अनुसार, वित्त मंत्री डार ने पत्रकार को थप्पड़ मारा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!