कश्मीर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, 4 आतंकियों को मार गिराया

Army IANS 2 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कुपवाड़ा (भारत) में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब हुई.

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि आतंकी, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

बता दे कि 16 जून को कुपवाड़ा जिले के जुमागुंड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे.

यानि सुरक्षाबलों ने 10 दिनों के अंदर, नौ आतंकियों को मार गिराया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!