विपक्ष की बैठक पर भाजपा का तंज, नीतीश बारात सजा रहे हैं, लेकिन दूल्हा कौन होगा?

Ravi Shankar Prasad BJP Twitter_600x414

बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद (फाइल फोटो : बीजेपी/ट्विटर)

The Hindi Post

पटना | पटना में विपक्षी दलों की शुक्रवार को होनी वाली बैठक से ठीक पहले भाजपा ने इस पर तंज कसा है.

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि मुख्यमंत्री पटना में बारात सजा रहे हैं, लेकिन दूल्हा कौन होगा. उन्होंने कहा कि क्या बारात बिना दूल्हे के होगी.

पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यहां कई प्रधानमंत्री के पद के दावेदार हैं. उन्होंने कहा कि सभी अपना एजेंडा चला रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वार्थी राजनीतिक तत्वों का दो कारणों से जमावड़ा है – एक नरेंद्र मोदी का विरोध और दूसरा अपनी कुर्सी बचाना.

प्रसाद ने कहा कि हिंदुस्तान अब आगे निकल चुका है. यहां की जनता अब स्थायी और मजबूत सरकार चाहती है. भारत में मजबूत सरकार हो तो भारत का मान कितना बढ़ता है, यह प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा में दिख रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक करना होगा, तब सब से (सब दलों से) बात करनी होगी.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2024 के लिए पटना में बारात सजा रहे हैं, यह अच्छी बात है. बिहार का लिट्टी चोखा खिला दीजिए और विदा कर दीजिए.

उन्होंने कहा कि हमारा देश अब प्रभावी, सशक्त नेता के साथ चलता है, जो स्थायी सरकार देता है. अब पुराना जमाना चला गया. एडहॉक प्राइम मिनिस्टर, कॉम्प्रमाइज प्राइम मिनिस्टर का जमाना चला गया, अब जमाना है प्रभावी, इमानदार और मजबूत नेता का और देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को दो-दो बार देख लिया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!