आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 यात्री घायल
Photo: Social Media
यूपी के इटावा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए. यह घटना चौबिया थानाक्षेत्र अंतर्गत हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना तब हुई जब बस में सवार लोग श्रावस्ती (यूपी) से गुजरात जा रहे थे. बस में 80 मजदूर सवार थे. इनमें से 30 मजदूर घायल हो गए.
घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सैफई के सर्किल ऑफिसर नागेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि यह दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी.
जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी हुई वो मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव का काम शुरू किया.
#WATCH | Uttar Pradesh: Several people got injured after the bus they were travelling in overturned in Etawah’s Agra–Lucknow Expressway today. The injured have been admitted to hospital.
More details awaited. pic.twitter.com/XZViwkZXiQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 22, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
