जेपी नड्डा की रैली में शामिल नहीं होने पर भाजपा नेता ने की दंपति की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrest IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

गुवाहाटी | असम के शिवसागर में भाजपा के एक युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है. उसने कथित तौर पर एक दंपति की पिटाई की थी. दंपति का कसूर बस ये था कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली अटेंड नहीं की थी.

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “बीजेपी के युवा नेता अंशुमन बोरा को सोमवार रात शिवसागर के गौरीसागर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.”

अंशुमन बोरा पार्टी की गौरीसागर मंडल इकाई का महासचिव हैं. नड्डा ने अमगुरी विधानसभा क्षेत्र के चेरिंग में 18 जून को रैली की थी.

इस रैली में लोगों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम थी. इसके चलते स्थानीय भाजपा नेताओं में खलबली मच गई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोरा स्थानीय निवासी टॉमस संगमा के घर गए. आरोप है कि बोरा ने संगमा की पत्नी पूर्णिमा को बुरी तरह पीट दिया था. इस समय टॉमस घर पर नहीं थे.

पूर्णिमा संगमा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं यहां एक होटल में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती हूं. मैं अपने काम की वजह से रैली में नहीं जा सकी लेकिन अंशुमान बोरा मुझ पर बिगड़ गया. वो कुछ सुनने के लिए तैयार ही नहीं है. वह हमारे घर आए और मुझे डंडे से पीटने लगे.”

इस घटना में पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल हो गई है और उनका इलाज चल रहा है.

इस बीच, टॉमस संगम ने कहा, “बोरा ने मुझे भी मारा. मैंने उसे समझाने की कोशिश की कि हम पति-पत्नी दिहाड़ी मजदूर हैं, हम अपना काम नहीं छोड़ सकते. लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी.”

संगमा दंपति द्वारा गौरीसागर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भाजपा के युवा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है.

By IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!