युवक को कुत्ते की तरह भौंकने के लिए मजबूर किया, उसके गले में पट्टा डाला, वीडियो सामने आने का बाद मचा बवाल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Collage (1) (1)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स को कुत्ते की तरह भौंकने के मजबूर किया जा रहा है. इस शख्स के गले में पट्टा डाल के उसे घुमाया गया.

वायरल हुए 50 सेकंड के इस वीडियो में, पुरुषों का एक समूह इस शख्स पर चिल्लाते हुए कह रहा है, “कुत्ता बन.. बोल साहिल भाई सॉरी.. साहिल भाई मेरे बाप है, मेरे बड़े भाई है…..”

इसके बाद युवक ने कहा, “मैंने सॉरी बोल तो दिया है”. पर युवकों ने पीड़ित के साथ बुरा व्यवहार करना जारी रखा.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 9 जून का है और अब वायरल हुआ है. इस मामले में 6 लोग आरोपी है. तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद विवाद काफी बढ़ गया है. बजरंग दल ने प्रदर्शन करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की.

भोपाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इस वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए है. युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई. साथ ही उसके गले में पट्टा डाला गया.

युवक के परिजनों का आरोप है कि उसे (युवक) को नशीला पदार्थ और मांस खाने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. अब पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया. क्या युवकों में आपस में कोई झगड़ा था?

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!