‘…जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है’, रैली में बोले यौन उत्पीड़न के आरोपी ब्रिज भूषण शरण सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh (2)

File Image | IANS

The Hindi Post

गोंडा | भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को घोषणा की कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर अपने कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे.

भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह, नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत किया गया था.

रैली के माध्यम से सिंह में शक्ति प्रदर्शन किया. पहले ये रैली 5 जून को अयोध्या में होनी थी.

हालांकि सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई सीधा उल्लेख नहीं किया लेकिन उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए उर्दू में एक दोहे का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा, “कभी अश्क, कभी गम, तो कभी जहर पिया जाता है.. तब जा कर जमाने में जिया जाता है. ये मिला मुझे मोहब्बत का सिला, बेवफा कह कर मुझे याद किया जाता है.”

उन्होंने मोदी सरकार के काम की सराहना की और पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया.

इससे पहले, बृजभूषण ने अपने घर से रैली स्थल तक सैकड़ों कारों के काफिले के साथ रोड शो किया.

रैली में सिंह के प्रभाव क्षेत्र के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के लोगों की उपस्थिति थी.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!