“अगर बीजेपी 2024 का चुनाव जीतती है तो नरेंद्र मोदी बन जाएंगे नरेंद्र पुतिन”

Bhagwant Mann (1)
The Hindi Post

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित महा रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 का लोक सभा चुनाव जीतती है तो पीएम नरेंद्र मोदी नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे.

मान ने कहा, “यह इतने अहंकारी हो गए है बीजेपी वाले कि अगर 2024 (लोक सभा चुनाव) में चुनाव जीत गए तो सविंधान बदल देंगे. उसके बाद इलेक्शन नहीं होंगे देश में. प्रधानमंत्री जी हमारे नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे, नरेंद्र मोदी की जगह. पुतिन ने भी यही कर रखा है 35 साल मैं ही रहूँगा राष्ट्रपति. ये आने वाला नरेंद्र पुतिन है. अब देश को जागना पड़ेगा.”

उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा नेताओं ने मोदी को भारत का ‘मलिक’ मानना शुरू कर दिया है. अगर 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने का फैसला करते हैं, तो देश बच जाएगा.”

आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक “महा रैली” का आयोजन किया है. रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली AAP नेता व मंत्री गोपाल राय और AAP सांसद संजय सिंह ने संबोधित किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!